23 सितंबर 2013 - 20:30
सीरिया में 39 देशों के 130000 आतंकवादी सक्रिय हैं।

अमरीका में एक संगठन नें एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि विभिन्न देशों के एक लाख तीस हज़ार आतंकवादी सीरिया में आतंकवाद फैला रहे हैं।

सीरिया में इस समय एक लाख तीस हज़ार आतंकवादी आतंकवादी कार्यवाही अंजाम दे रहे हैं। यह आतंकवादी 39 देशों के हैं। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में एक संगठन नें एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि विभिन्न देशों के एक लाख तीस हज़ार आतंकवादी सीरिया में आतंकवाद फैला रहे हैं।इन आँकड़ों के अनुसार आतंकवादियों का सम्बंध 39 देशों से है और उनमें अधिकतर का सम्बंध तकफ़ीरी संगठनों से है। इस रिपोर्ट में सीरिया में मरने वाले अरब के आतंकवादियों की संख्या बताई गई जिसमें सऊदी अरब के आतंकवादियों की संख्या दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सऊदी अरब के 714 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।